2018 होंडा सीबीआर 250 आर – 2018 होंडा सीबीआर 250 आर के बारे में सब कुछ ✓ विशिष्टता ✓ विशेषता ✓ रंग ✓ मूल्य ✓ तुलना ✓ तस्वीर।
होंडा ने भारत में पेश की अपनी नई 2018 होंडा सीबीआर 250, जिसकी कीमत 1,63,584 – 1,93,107 रुपये (एक्स–शोरूम नई दिल्ली) रखी है।
होंडा ने भारत में नए 2018 होंडा सीबीआर 250 आर पेश किए हैं। 2018 संस्करण में बीएस-4 के अनुरूप इंजन के साथ नए स्टाइल, फीचर्स और उपकरण मिलते हैं। नई 2018 होंडा सीआरआर 250 आर में एलईडी हेडलाम्प, स्पॉर्टी ग्राफिक्स, अपडेट किए गए उपकरण क्लस्टर और रेसिंग मैफलर्स शामिल हैं। नया होंडा सीबीआर 250 आर अपने स्पोर्टी ग्राफ़िक्स और अद्यतित सुविधाओं और उपकरणों के साथ अधिक ग्राहकों को अपील करने की उम्मीद करता है।
2018 होंडा सीबीआर 250 आर विशिष्टता:
होंडा की 2018 सीबीआर 250 आर पीजीएम ईंधन इंजेक्शन के साथ एक 249.60सीसी, सिंगल–सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, 4-वाल्व, डीओएचसी, एसआई इंजन इंजन के साथ आता है यह इंजन 8,500 आरपीएम पर 25.70 बीएचपी का पावर और 7,000 आरपीएम पर 22.90 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है।जो अब बीएस 4 उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप है।और इसे 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।2018 होंडा सीबी शाइन एसपी के अगले हिस्से में टेलिस्कोपिक और पिछले हिस्से में प्रॉ–लिंक मोनोशॉक सस्पेंशन दिए हैं।ब्रेकिंग सिस्टम दोहरे चैनल एबीएस के विकल्प के साथ 296 मिमी फ्रंट और 220 मिमी रियर डिस्क के साथ आता है।2018 के सीबीआर 250 आर संस्करण में 167 किलोग्राम का वजन और 13 लीटर ईंधन टैंक के साथ आता है।
विशिष्टता |
2018 होंडा सीबीआर 250 आर |
|
इंजन |
इंजन |
सिंगल–सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, 4-वाल्व, डीओएचसी, एसआई इंजन |
विस्थापन |
249.60 सीसी |
|
अधिकतम शक्ति |
25.70 बीएचपी @ 8,500 आरपीएम |
|
अधिकतम टौर्क |
22.90 एनएम @ 7,000 आरपीएम |
|
सिलिन्डर्स की संख्या |
1 |
|
गियर्स |
गियर्स की संख्या |
6 |
ब्रेक |
आगे का ब्रेक |
296 मिमी डिस्क ब्रेक |
पीछे का ब्रेक |
220 मिमी डिस्क ब्रेक |
|
एबीएस (एंटी लॉक ब्रेकिंग) |
वैकल्पिक |
|
सस्पेंशन |
आगे का सस्पेंशन |
टेलिस्कोपिक |
पीछे का सस्पेंशन |
प्रो–लिंक मोनोशॉक |
2018 होंडा सीबीआर 250 आर विशेषताएं:
2018 होंडा सीबीआर 250 आर में पोज़िशन लैंप के साथ एक ऑल–एलईडी हेडलैंप दिया गया है।इसके अलावा 2018 होंडा सीबीआर 250 आर में पूरी तरह से नए ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है, साथ ही मोटरसाइकिल में नया ग्राफिक्स के साथ पर एक बोल्डर ‘सीबीआर‘ स्टिकर लेबल के साथ आता है, जबकि मार्स रेंज और स्ट्राइकिंग ग्रीन के साथ दो नए स्पोर्टी कलर वेरिएंट भी उपलब्ध कराए गए हैं।इस अपडेट के साथ मोटरसाइल को एक नया लुक मिला है और बाइक पहले से ज़्यादा स्टाइलिश बन गई है।2018 होंडा सीबीआर 250 आर ड्यूल चैनल एबीएस (एंटी–लॉक ब्रेक्स) विकल्प के साथ आता है।
मुख्य विशेषताऐं:-
- एबीएस (एंटी लॉक ब्रेकिंग)
- एलईडी हेडलैंप
- एलईडी बैकलाइट
- नया ग्राफिक्स
- नया रंग
2018 होंडा सीबीआर 250 आर रंग:
- मैट ऐक्सिस ग्रे मेटैलिक के साथ स्ट्राइकिंग ग्रीन
- मैट ऐक्सिस ग्रे मेटैलिक के साथ ऑरेंज
- पर्ल पीला स्पोर्ट
- स्पोर्ट्स रेड
2018 होंडा सीबीआर 250 आर मूल्य:
2018 होंडा सीबीआर 250 आर वेरिएंट्स |
एक्स–शोरूम नई दिल्ली मूल्य |
2018 होंडा सीबीआर 250 आर – स्टैंडर्ड |
₹ 1,63,584 |
2018 होंडा सीबीआर 250 आर – एबीएस |
₹ 1,93,107 |
2018 होंडा सीबीआर 250 आर तुलना:
- केटीएम आरसी 200
- बजाज पल्सर आरएस 200
- यामाहा फैज़र 25
- टीवीएस अपाचे आरआर 310
2018 होंडा सीबीआर 250 आर तस्वीर: