Cars

2018 हीरो एक्सट्रीम 200आर – विवरण, मूल्य, तुलना

2018 हीरो एक्सट्रीम 200आर के बारे में सब कुछ ✓ विशिष्टता ✓ विशेषता ✓ रंग ✓ मूल्य ✓ तुलना ✓ तस्वीर।

देश की सबसे बड़ी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने नई एक्सट्रीम 200आर को भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसकी कीमत 89900/- रुपये (एक्स–शोरूम नई दिल्ली) रखी है।

आखिरकार हीरो ने एक्सट्रीम 200 आर को भारत में लॉन्च कर ही दिया जिसका इंतज़ार काफी दिनों से भारतीय दुपहियां बाजार में किया जा रहा था। इस बाइक को सबसे पहले ऑटो एक्सपो 2016 एक्सट्रीम 200S नाम से पेश किया गया था। और अब इसे भारत में लॉन्च भी कर दिया इसी के साथ ये भारत की सबसे सस्ती 200 cc बाइक भी बताई जा रही है।

Hero-xtreame-200r

हीरो एक्सट्रीम 200आर

 

2018 हीरो एक्सट्रीम 200आर विशिष्टता:

हीरो एक्सट्रीम 200R में 200cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इंजन 8000rpm पर 18.4bhp की पावर और 6500rpm पर 17.1Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 0 से 60 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ने में इसे 4.6 सेकंड़ का वक्त लगता है। कंपनी ने दावा किया है कि इस बाइक की टॉप स्पीड 112 किलोमीटर प्रति घंटा है।

विशिष्टता

2018 हीरो एक्सट्रीम 200आर

इंजन

इंजन

 एयर–कूल्ड, सिंगल–सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, 2-वाल्व, ओ एच सी

विस्थापन

199.6 सीसी

अधिकतम शक्ति

18.1 बीएचपी @ 8,000 आरपीएम

अधिकतम टौर्क

17.1 एनएम @ 6,500 आरपीएम

सिलिन्डर्स की संख्या

1

गियर्स

गियर्स की संख्या

5

ब्रेक

आगे का ब्रेक

276 mm डिस्क ब्रेक

पीछे का ब्रेक

220 mm डिस्क ब्रेक

एबीएस (एंटी लॉक ब्रेकिंग)

वैकल्पिक

सस्पेंशन

आगे का सस्पेंशन

टेलीस्कोपिक

पीछे का सस्पेंशन

8-स्टेप अजस्टबल मोनोशॉक

 

2018 हीरो एक्सट्रीम 200आर विशेषताएं:

हीरो की इस बाइक को डायमंड फ्रेम पर तैयार किया गया है। इस बाइक को काफी ज्यादा अग्रेसिव बनाया गया है, इसमें स्पोर्टी लुक, एजी टेल सेक्स, सकल्पटेड टैंक और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें दोनों पहियो में पावर ब्रेक है जो की एबीएस वेरिएंट में ही मिलेंगे।

मुख्य विशेषताऐं:-

  • एलईडी हेड लाइट

  • एलईडी टेल लाइट

  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल

  • स्पीडोमीटर डिजिटल पार्ट

  • एलॉय व्हील्स

Hero-xtream-200R

2018 हीरो एक्सट्रीम 200आर – विशेषताएं

 

2018 हीरो एक्सट्रीम 200आर रंग:

  • पैंथर ब्लैक विद कूल सिल्वर

  • पैंथर ब्लैक विद रेड

  • स्पोर्ट्स रेड

  • टेक्नो ब्लू

  • चारकोल ग्रे विद ऑरेंज

2018 हीरो एक्सट्रीम 200आर मूल्:

हीरो एक्सट्रीम 200आर वेरिएंट्स

 

एक्स–शोरूम प्राइस दिल्ली

ऑनरोड प्राइस दिल्ली

हीरो एक्सट्रीम 200आर स्टैंडर्ड

89,900

1,07,247

2018 हीरो एक्सट्रीम 200आर तुलना:

  • बजाज पल्सर एनएस-200 (Bajaj Pulsar NS200)

  • टीवीएस अपाचे 200 4वी (TVS Apache RTR 200 4V)

2018 हीरो एक्सट्रीम 200आर तस्वीर:

 

Hero-Xtreme-200R-grey

2018 हीरो एक्सट्रीम 200आर – सामने का दृश्य

Hero-Xtreame-200r-Instrument-cluster

2018 हीरो एक्सट्रीम 200आर – इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

(Visited 239 times, 1 visits today)
Last modified: October 1, 2018
Close