जाने Maruti Suzuki Jimny एसयूवी कार के बारे में सबकुछ – स्पेसिफिकेशन ✓ डिज़ाइन ✓ माइलेज ✓ कलर ✓ फीचर्स ✓ कीमत ✓ कम्पटीशन ✓ पिक्चर्स
Maruti Suzuki ने Auto Expo 2020 में बहुचर्चित SUV मारुती सुजुकी Jimny को प्रदर्शित कर दिया है। जिसका लोगो को काफी दिनों से इंतज़ार था, Jimny के लांच होते ही मारुती Gipsy का ऑप्शन अवेलेबल हो गया है जो पहले मौजूद नहीं था। विदेशी बाजार में में बेची जाने वाली Suzuki Jimni SUV भारत में भी काफी पॉपुलर है। लेकिन भारत में यह अभी तक बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। कंपनी कई बार इसकी लॉन्चिंग को लेकर जानकारी दे चुकी है, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। लेकिन आखिरकार Jimny भारत आ ही गई है। इस एसयूवी को ग्रेटर नोएडा में चल रहे Auto Expo 2020 में शोकेस किया गया। Suzuki Jimni को 2018 में दुनियाभर में पेश किया गया था, वहीं तकरीबन डेढ़ साल बाद इसे भारत में शोकेस किया गया है। यहां पेश की गई जिमनी चौथी पीढ़ी की है और तीन दरवाजों के साथ आती है। ऑफरोडर जिमनी फिलहाल शॉर्ट व्हीलबेस में ही उपलब्ध है।
Maruti Suzuki Jimny एसयूवी – लांच होने की तारीख:
मॉडल का नाम | लॉन्च डेट (एक्सपेक्टेड) |
Maruti Suzuki Jimny एसयूवी कार | मार्च, 2021 |
डिज़ाइन:
सुजुकी जिम्नी देखने में मर्सेडीज जी-क्सास जैसी लगती है। इस SUV में राउंड शेप्ड हेडलैंप के साथ फ्लैट रूफ इस कार को एक रेट्रो लुक देता है। कार की लंबाई 3395mm है। कार का वीलबेस 2250mm है। कार की ग्राउंड क्लियरेंस 205mm है। एलईडी स्पॉट-लाइट्स, सिल्वर स्किड प्लेट्स, ब्लैक लोअर बॉडी क्लैडिंग, वाइट फिनिश्ड रूफ, स्टील वील्ज और ऑफ रोड टायर जिम्नी कॉन्सेप्ट को धांसू लुक देते हैं। इसमें इंटरनैशनल मार्केट वाली जिम्नी एसयूवी का 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है।
Maruti Suzuki Jimny एसयूवी – इंजन एंड पावर:
Maruti Suzuki Jimny एसयूवी ग्लोबल मार्केट में 1.5 लीटर की जिमनी ज्यादा बिकती है, जो 6000 RPM पर 104 बीएचपी की पावर और 4000 RPM पर 140 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है। जो 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स विकल्स के साथ आती है। जिम्नी को काफी रिसर्च के बाद बनाया गया है ताकि लोगों की उम्मीदों पर यह खरी उतर सके. इसके कॉम्पैक्ट डिजाइन और ऑफरोड कैपबिलिटी की वजह से इस गाड़ी की काफी चर्चा हो रही है. गाड़ी में सुरक्षा के लिए कई फीचर्स दिए गए हैं. इस गाड़ी को वैश्विक तौर पर पिछले साल लॉन्च किया गया था और उस वक्त इसे काफी बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था. यह गाड़ी सुरक्षा के लिहाज से काफी बेहतर है और भारत में भी इसी पॉवरट्रेंस के साथ लॉच किया जायेगा.
स्पेसिफिकेशन |
Maruti Suzuki Jimny बी एस-6 एसयूवी |
|
इंजन |
इंजन डिस्क्रिप्शन |
1.5-लीटर K15B पेट्रोल इंजन |
डिस्प्लेसमेंट |
1462 सी सी |
|
मैक्सिमम पावर |
104 बीएचपी @ 6,000 आरपीएम् |
|
मैक्सिमम टार्क |
140 एनएम् @ 4,000 आरपीएम् |
|
नंबर ऑफ़ सिलिंडर्स |
4 |
|
वाल्वस पर सिलिंडर |
4 |
|
मिनिमम टर्निंग रेडियस |
4.9-मीटर्स |
|
स्टार्टिंग मैकेनिज्म |
सेल्फ स्टार्ट ओनली |
|
बोर |
74.0 mm |
|
स्ट्रोक |
85.0 mm |
|
ट्रांसमिशन |
नंबर ऑफ़ गियर्स |
5-स्पीड or 4-स्पीड |
ट्रांसमिशन टाइप |
मैन्युअल एंड टार्क कनवर्टर (ऑटोमैटिक) |
|
ब्रेक |
फ्रंट ब्रेक |
डिस्क |
रियर ब्रेक |
ड्रम |
|
एंटी-लॉक ब्रैकिंग सिस्टम (ABS) |
हाँ |
|
सस्पेंशन |
फ्रंट सस्पेंशन |
मैक-फ़र्सन स्टृट विद कोइल स्प्रिंग |
रियर सस्पेंशन |
टॉरशन बीम विद कोइल स्प्रिंग |
|
व्हील्स एंड टायर्स |
व्हील्स साइज |
फ्रंट :-17 इंच, रियर :-17 इंच |
व्हील्स टाइप |
अलॉय |
|
फ्रंट टायर्स |
225/65 R17 ट्यूबलेस |
|
रियर टायर्स |
225/65 R17 ट्यूबलेस |
|
डाइमेंशन्स |
लम्बाई |
3,550 एम्एम् |
चौड़ाई |
1,645 एम्एम् |
|
ऊंचाई |
1,730 एम्एम् |
|
ग्राउंड क्लीयरेंस |
205 एम्एम् |
|
बूट स्पेस |
85-लीटर्स |
|
व्हीलबेस |
2,250 एम्एम् |
|
वज़न |
कर्ब वेट |
1135-किलोग्राम |
कैपेसिटी |
फ्यूल टैंक कैपेसिटी |
40-लीटर्स |
परफॉरमेंस |
टॉप स्पीड |
130 kmph |
Maruti Suzuki Jimny एसयूवी – माईलेज:
मॉडल | माइलेज |
1.5-लीटर पैट्रोल मैन्युअल | 17.03 kmpl |
1.5-लीटर पैट्रोल ऑटोमैटिक | 18.76 kmpl |
Maruti Suzuki Jimny एसयूवी – फीचर्स:
स्टैण्डर्ड फीचर्स:-
-
राउंड शेप इंस्ट्रूमेंट कंसोल
-
फॉर-व्हील ड्राइव सिस्टम
-
टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम
-
रिवर्स पार्किंग कैमरा
-
लेन डिपार्चर वॉर्निंग
-
ड्यूल सेंसर ब्रेक सपॉर्ट
-
आटोमेटिक क्लाइमेट कण्ट्रोल
-
मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील
-
रेट्रो-स्ट्य्लेड बटन्स
-
राउंड एयर-कॉन वेंट्स
सेफ्टी फीचर्स:-
-
फॉर-व्हील ड्राइव सिस्टम
-
6-एयरबैग्स
-
ISOFIX चाइल्ड माउंट सीट्स
-
ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रैकिंग सिस्टम (AEB)
-
सीट बेल्ट रिमाइंडर
-
रिवर्स पार्क असिस्ट
Maruti Suzuki Jimny एसयूवी कार – कलर्स:
-
वाइट
-
रेड
-
ब्लैक
-
सिल्वर
-
मिलिट्री ग्रीन
प्रतिद्वंदी और प्रतिस्पर्धा:
-
महिंद्रा थार (Mahindra Thar)
-
फाॅर्स मोटर गोरखा (Force Motor Gurkha)
-
फोर्ड इकोस्पोर्ट (Ford EcoSport)
Maruti Suzuki Jimny एसयूवी कार – प्राइस और कीमत:
Maruti Suzuki Jimny एसयूवी कार | कीमत |
बेस वैरिएंट | Rs 7.34 लाख रूपए |
टॉप-एन्ड वैरिएंट | Rs 10.50 लाख रूपए |
Maruti Suzuki Jimny एसयूवी कार – पिक्चर्स: