Cars

जैगुआर Range Rover Evoque Convertible SUV भारत में लॉन्च।

Range Rover Evoque Convertible SUV के बारे में सब कुछ ✓ स्पेसिफिकेशन ✓ मूल्य ✓ माइलेज ✓ रंग ✓ सुविधाएँ ✓ तुलना

लॉन्च डेट: 27 मार्च 2018

Range_Rover_Evoque_Converti

डिजाइन और सुविधाएँ

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। जैगुआर लैंड रोवर ने अपनी सबसे ज्यादा लोकप्रिय एसयूवी रेंज रोवर इवोक का कन्वर्टिबल वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया है भारत में यह केवल टॉप वेरिएंट HSE डायनामिक में ही आएगी कंपनी इस कार को भारत में इंपोर्ट करके बेचेगी इसकी कीमत 69.53 लाख रूपए है।

एक्सटीरियर

इवोक कंवर्टेबल का डिज़ाइन रेग्यूलर मॉडल से मिलता-जुलता ही है। फर्क सिर्फ इतना है कि इसकी छत को खोला और बंद किया जा सकता है, जबकि रेग्यूलर मॉडल की छत को खोला और बंद नहीं किया जा सकता। इवोक कंवर्टेबल की छत को फोल्ड होने में 18 सेकंड लगते हैं, जबकि वापस उसी स्थिति में आने में 21 सेकंड लग जाते हैं। इसकी छत को 48 किमी प्रति घंटा की स्पीड पर खोला और बंद किया जा सकता है।

सेफ्टी एंड फीचर्स

इसमें नेविगेशन सपोर्ट करने वाला 10 इंच टचस्क्रीन सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 12 तरह से इलेक्ट्रिक अजस्ट होने वाली फ्रंट सीटें दी गई है। यह एचएसई डाइनैमिक वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें अडैप्टिव एलईडी हेडलाइट्स, लेदर की सीटें, नैविगेशन और ऐंबियंट लाइटिंग आदि फीचर्स होंगे। इसके साथ रेन सेंसिंग विंडस्क्रीन वाइपर्स, कीलेस एंट्री, फ्रंट पार्किंग एड आदि फीचर्स भी दिए गए हैं।

इंजन

इवोक कंवर्टेबल में 2.0 लीटर का एसआई4 पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 240 पीएस की पावर और 340 एनएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा होगा, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करेगा। इसकी टॉप स्पीड 217 किमी प्रति घंटा होगी। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 8.1 सेकंड का समय लगेगा।

इंजन एंड ट्रांसमिशन
 
इंजन टाइप : टी डी फॉर डीजल इंजन
इंजन डिस्प्लेसमेंट : 1999 cc
फ्यूल टाइप : डीजल
पावर : 177bhp@4000pm
टॉर्क : 430Nm@1750-2500rpm
नंबर ऑफ़ सिलिंडर्स : 4
ट्रांसमिशन : औटोमैटिक
गियर बॉक्स : 9 स्पीड
ड्राइव टाइप : 4WD
पेडल शिफ्ट : Y
कर्ब वेट : 1851kg

डायमेंशन

लेंथ 4,370mm
विड्थ 1,900mm
हाइट 1,609mm
व्हीलबेस 2,660mm
ग्राउंड क्लीयरेंस 215mm
बूट स्पेस 251 to 575 L

परफॉरमेंस एंड फ्यूल इकॉनमी

माइलेज (ARAI) kmpl : 15.68 kmpl
टॉप स्पीड (Km/h) : 217

कलर

  • कोरिस ग्रे
  • फूजी वाइट
  • कैकोरा स्टोन
  • स्कोटिआ ग्रे
  • युलॉन्ग व्हाइट
  • फिरेंज़े रेड
  • फोएनिक्स ऑरेंज
  • सिलिकॉन सिल्वर
  • इंडस सिल्वर
  • कार्पेथियन ग्रे
  • नार्विक ब्लैक
  • लॉयर ब्लू
  • मोरैन ब्लू
  • सेंटोरिनी ब्लैक

कॉम्पीटीशन

रेंज रोवर Evoque Convertible SUV प्राइस (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

एक्स-शोरूम प्राइस, दिल्ली (incl. GST)
69,53,000
आर टी ओ 7,20,300
इंशोरेंस
2,67,955
टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स (TCS)
69,530
 
ऑन-रोड प्राइस ₹ 80,10,785

 

 

(Visited 357 times, 1 visits today)
Tags: , , , , , Last modified: April 5, 2018
Close