Events

ऑटो एक्सपो २०२०: कॉम्पोनेन्ट शो शेडूल और डिटेल्स की जानकारी।

ऑटो एक्सपो 2020: इंडिया का सबसे बड़ा मोटर शो की शरुवात हो चुकी है। आइये जानते है इसके बारे, फ़िलहाल अभी के लिए मीडिया के लिए खुलेगा उसके 5 से 6 तक उसके बाद 7 तारीख से पब्लिक के लिए खोला जाएगा। इसलिए हम इस लेख में आपको इसके पुरे टाइम टेबल की जानकारी देंगे।

ऑटो एक्सपो 2020 के मोटर शो  का दो दिन का मीडिया इवेंट ग्रेटर नोएडा में शुरू हो चुका है।इस दौरान सभी कंपनियां अपने व्हीकल लॉन्च कर देंगी। मीडिया इवेंट के मुताबिक इस बार 28 कंपनियां ऑटो एक्सपो में शामिल रहेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनियां 150 से ज्यादा गाड़ियां पेश करेंगी। चीनी कंपनियों ने यहां 20 प्रतिशत एरिया रिजर्व किया है। मीडिया इवेंट के पहले दिन यानी 5 फरवरी को सबसे ज्यादा टाइम चीनी कंपनी ग्रेट वॉल मोटर लेने वाली है।

ऑटो एक्सपो 2020: 5 और 6 फरवरी को मीडिया इवेंट; 28 कंपनियां, 150 से ज्यादा गाड़ियां हो सकती है लॉन्च।

मीडिया इवेंट के पहले दिन का शेड्यूल

टाइम कंपनी का नाम हॉल नंबर
7:55 AM 8:25 AM
8:25 AM 8:50 AM
8:50 AM 9:30 AM
9:30 AM 10:00 AM
10:00 AM 10:30 AM
10:30 AM 11:00 AM
11:00 AM 11:30 AM
11:30 AM 12:30 PM
12:30 PM 1:10 PM
1:10 PM 1:40 PM
1:40 PM 2:10 PM
2:10 PM 2:40 PM
2:40 PM 3:00 PM
3:00 PM 3:30 PM
3:30 PM 4:00 PM
4:00 PM 4:20 PM
4:20 PM 4:50 PM
4:50 PM 5:20 PM
5:20 PM 5:40 PM
मारुति
रेनो
टाटा मोटर्स
हुंडई
एमजी मोटर
किआ मोटर्स
सुजुकी मोटरसाइकिल
महिंद्रा एंड महिंद्रा
ग्रेट वॉल मोटर
मर्सिडीज बेंज
फॉक्सवैगन
स्कोडा
WCOTY
 जेबीएम
फोर्स मोटर्स
FAW (बर्ड ग्रुप)
रिलायंस जियो
SML इसुजु
फेसबुक
9
10 
14
3
5
7
12
10
1
15
15
15
15
10
11
12
11
11
15

सबसे लंबा मीडिया इवेंट चीनी कंपनी ग्रेट वॉल मोटर का होगा। ये इवेंट हॉल नंबर 1 में 12:30 PM से 1:10 PM तक होगा। यानी ये 40 मिनट का इवेंट है। वहीं, WCOTY अवॉर्ड शो और फेसबुक इवेंट 20 मिनट के होंगे। जो सबसे छोटो मीडिया इवेंट भी हैं।

मीडिया इवेंट के दूसरे दिन का शेड्यूल

टाइम कंपनी का नाम हॉल नंबर
9:30 AM 10:00 AM
10:00 AM 10:30 AM
10:30 AM 11:00 AM
11:00 AM 11:30 AM
11:30 AM 12:00 PM
12:00 AM 12:30 PM
12:30 PM 1:00 PM
1:00 PM 1:30 PM
1:30 PM 2:00 PM
2:00 PM 2:20 PM
2:20 PM 2:40 PM
2:40 PM 3:00 PM
3:00 PM 3:20 PM
3:20 PM 3:40 PM
3:40 PM 4:00 PM
4:00 PM 4:20 PM
पियाजियो
ओलेक्ट्रा
ईवोल्ट
मर्सिडीज बेंज
फॉक्सवैगन
मारुति
हीरो मोटर कंपनी
ओमजय ईवी
हुंडई
बर्ड इलेक्ट्रिक
पैरेली
ओकिनावा
ईवी अर्व
जेके टायर
नाहक मोटर्स
डिवोट मोटर्स
12
11
11
15
15
9
12
12
3
12
12
12
11
11
11
11

11 नंबर हॉल में सबसे ज्यादा कंपनियां

हॉल नंबर कंपनी
11 9
12 8
15 7

WCOTY अवॉर्ड भी मिलेंगे

ऑटोमोबाइल सेक्टर में हर साल द वर्ल्ड कार अवॉर्ड्स (WCOTY) भी दिए जाते हैं। ये अवॉर्ड्स भी इवेंट में दिए जाएंगे। ये चार अलग-अलग कैटेगरी में दिया जाता है। जिसमें वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर, वर्ल्ड परफॉर्मेंस कार ऑफ द ईयर, वर्ल्ड लग्जरी कार ऑफ द ईयर और वर्ल्ड अर्बन कार ऑफ द ईयर शामिल हैं। इस बार वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर के नोमिनेशन में 31 कार को शामिल किया गया है। जिसमें हुंडई वेन्यू और किआ सेल्टॉस का नाम भी शामिल है।

फेसबुक और रिलायंस जियो के भी इवेंट

मीडिया इवेंट के पहले दिन फेसबुक और रिलायंस जियो के भी इवेंट होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि ये दोनो कंपनियां ऑटो से संबंधित नई टेक्नोलॉजी पेश कर सकती है। ज्यादातर कंपनियां अब इलेक्ट्रिक व्हीकल और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी पर फोकस कर रही हैं। इसी से जुड़ी नई तकनीक ला सकती हैं।

हाइलाइट्स:-

  • 5 फरवरी को मीडिया इवेंट में सबसे ज्यादा टाइम चीनी कंपनी ग्रेट वॉल मोटर को मिलेगा 

  • कोरोनावायरस के डर के कारण चीनी कंपनियों के स्टॉल भारतीय संभालेंगे

  • इवेंट में वर्ल्ड कार, वर्ल्ड परफॉर्मेंस कार, वर्ल्ड लग्जरी कार अवॉर्ड भी दिए जाएंगे

 

(Visited 28 times, 1 visits today)
Last modified: February 5, 2020
Close