वॉल्वो XC40 के बारे में सब कुछ ✓ विशिष्टता ✓ विशेषता ✓ रंग ✓ मूल्य ✓ तुलना ✓ तस्वीर।
नई दिल्ली, बहुप्रसिद्ध कार मेकर कंपनी वॉल्वो ने एक नयी SUV XC40 को भारतीय कार बाजार में लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुवाती कीमत 39.90 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गयी है।आइये जानते इसके बारे में विस्तार से।
भारतीय कार बाजार में आजकल SUV कारो का काफी ज्यादा चलन बढ़ता जा रहा है। यही कारन है की अब हर बड़ी कार कम्पनी इस सेगमेंट में अपनी कार लॉन्च कर रही है। इसी ट्रेंड को देखते हुए वॉल्वो ने अपनी नयी कार XC40 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस कीमत के साथ भारत में ये कंपनी की सबसे सस्ती एसयूवी बन गई है। न्यू वोल्वो XC40 को सिंगल वेरिएंट R-Design ट्रिम में बेचा जाएगा। कंपनी ने इसकी बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है, वॉल्वो XC40 सिर्फ एक मॉडल और डीजल इंजन में उपलब्ध होगी। अगर आप वॉल्वो XC40 बुक करना चाहते हैं तो 5 लाख रुपए बुकिंग अमाउंट देकर कार बुक कर सकते हैं।
वॉल्वो XC40 विशिष्टता:
कंपनी ने अपनी इस नई कार में 2.0-लीटर का 4-सिलेंडर इंजन लगाया है जो 187 bhp पावर और 400 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है. हाल्डेक्स ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम वाली इस कार के इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया गया है
विशिष्टता |
वोल्वो XC40 |
|
इंजन |
इंजन |
4–सिलेंडर, टर्बो-चार्ज्ड. डीजल इंजन |
विस्थापन |
1969 सीसी |
|
अधिकतम शक्ति |
190 बीएचपी @ 4,000 आरपीएम |
|
अधिकतम टौर्क |
400 एनएम @ 1750 आरपीएम |
|
सिलिन्डर्स की संख्या |
4 |
|
गियर्स |
गियर्स की संख्या |
8 |
ब्रेक |
आगे का ब्रेक |
डिस्क ब्रेक |
पीछे का ब्रेक |
डिस्क ब्रेक |
|
एबीएस (एंटी लॉक ब्रेकिंग) |
स्टैण्डर्ड |
|
सस्पेंशन |
आगे का सस्पेंशन |
एयर सस्पेंशन |
पीछे का सस्पेंशन |
एयर सस्पेंशन |
कार का बाहरी डिज़ाइन:
वोल्वो की अन्य कारों की तरह ही वोल्वो XC40 का एक्सटीरियर भी कमाल का है। इसमें आपको डिस्टिंक्टिव ब्लैक फ्रंट ग्रिल, स्मोक्ड इफेक्ट के साथ अपडेटेड हेडलैंप और एलईडी डीआरएल देखनो को मिलेगा। वोल्वो XC40 डुअल-टोन पेंट स्कीम के साथ भी आता है। इसके सभी कलर्स मॉडल में ब्लैक्ड रूफ और A-पिल्लर दिया गया है। कुल मिलाकर कार का एक्सटीरियर काफी प्रीमियम और बोल्ड नजर आता है।
कार का अंदरूनी डिज़ाइन:
कार के इंटीरियर की बात करें तो यह भी काफी शानदार और प्रीमियम है। इसमें ब्लैक अपहोल्सट्री दी गई है जो कि लावा कार्पेटिंग और डोर इंसर्ट्स के साथ आती है। इसके अन्य महत्वपूर्ण फीचर्स की बात करें तो इसमें 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, लेदर स्टीचिंग के साथ थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, वर्चुअल इंस्ट्रूमेंट क्ल्स्टर और पैनोरमिक सनरूफ जैसे अनेक फीचर्स दिए गए हैं।
मुख्य विशेषताऐं:-
- लेन कीप असिस्ट
- ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग
- पायलट असिस्ट
- एमरजेंसी ब्रेकिंग
- ट्रैक्शन कंट्रोल
- ESP
- हिल डिसेंट कंट्रोल
- डेप्टिव क्रूज कंट्रोल
- आठ एयरबैग
वॉल्वो XC40 रंग:
-
क्रिस्टल वाइट पर्ल
-
बस्टिंग ब्लू मैटेलिक
-
फ्यूज़न रेड मैटेलिक
वॉल्वो XC40 मूल्य:
वॉल्वो XC40 वेरिएंट्स |
एक्स–शोरूम नई दिल्ली मूल्य |
वॉल्वो XC40 – स्टैंडर्ड |
₹ 39.90 लाख |
वॉल्वो XC40 तुलना:
-
ऑडी Q3
-
बी एम् डब्लू X1
-
मर्सडीज़-बैंज़ GLA